Follow us on

बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देश पर जनपद व तहसील क्षेत्र में 6 अप्रैल और 7 अप्रैल को सबसे अधिक फार्मा रजिस्ट्री बनाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन गुरुवार को तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में एसडीएम सुश्री ज्योति चौरसिया की अध्यक्ष में संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए विभिन्न गांव में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उक्त मौके पर क्षेत्र के लेखपाल, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान और कोटेदार उपस्थित रहेंगे। ज्योति चौरसिया ने बताया कि कार्य करने वालों को इस संबंध में प्रोत्साहित कि जाएगी। कि वह लोग अधिक से अधिक फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं बचना चाहिए। जिसकी फार्मर रजिस्ट्री ना बनी हो ऐसे में सरकार की योजनाओं से उसे भविष्य में वंचित होना पड़ेगा। चौरसिया ने कहा कि गुरुवार को तहसील सभागार में कोटेदार, लेखपाल, पंचायत सचिव को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अब केवल औपचारिकता नहीं। बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ पाने की अनिवार्य शर्त बन गई है। क्षेत्र के किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होनी चाहिए। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि शासन द्वारा किसानों का समग्र डिजिटल डाटाबेस तैयार करने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान अब भी पंजीकरण से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित खाद, बीज, कीटनाशक और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। वर्मा ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों की एक डिजिटल पहचान प्रणाली है। जिसके अंतर्गत किसान का नाम, आधार विवरण, भूमि अभिलेख, फसल संबंधी जानकारी और अन्य आवश्यक तथ्य ऑनलाइन दर्ज किए जाते हैं। रजिस्ट्री पूर्ण होने पर प्रत्येक किसान को एक यूनिक कोड प्रदान किया जाता है। इस कोड के माध्यम से विभागीय वेबसाइट पर किसान की पूरी जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध हो जाती है। इस व्यवस्था से योजनाओं में पारदर्शिता आती है। और लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचता है। वर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को लेकर गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने को लेकर एक आवश्यक मीटिंग आयोजित की गई। इसके तहत शिविर आयोजित कर मौके पर ही किसानों की फार्मर रजिस्ट्री विभागीय अधिकारी किसानों को पंजीकरण के महत्व और इसके लाभों की जानकारी दे रहे हैं। उक्त मौके पर नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, लेखपाल रूपेश रंजन सिंहा, कानूनगोह अजय यादव, नसीमुल्ला राहुल कुमार, विजय कुमार, संदीप कुमार सहित आदि तहसील कर्मी के साथ कोटेदार मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x