सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। कंपोजिट विद्यालय हेतिमपुर के तत्वाधान में एवं उपजिलाधिकारी सुश्री ज्योति चौरसिया के नेतृत्व में 2026-27 सत्र के लिए स्कूल चलो अभियान के तहत एन एच 24 स्थित पांडेय मोड़ तक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। जिसका मुख्य उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन (6-14 वर्ष) और हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। रैली के माध्यम से ‘सब पढ़ें, सब बढ़ें’ और ‘आधी रोटी खाएंगे। स्कूल जरूर जाएंगे’ जैसे नारों के साथ अभिभावकों को प्रेरित किया। उपजिलाधिकारी सुश्री ज्योति चौरसिया ने कहा कि स्कूल चलो अभियान रैली की मुख्य विशेषताएं (2026-27):उद्देश्य: गांव-गांव जाकर अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना और बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित करना। रैली का आयोजक खंड शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों, छात्रों, ग्राम प्रधानों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संयुक्त भागीदारी निभाया गया। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से नारों (जैसे- “बेटा-बेटी एक समान, शिक्षा है। सबका अधिकार) के साथ जागरूकता और घर-घर जाकर नामांकन का संदेश दिया गया। नगर कस्बा, एन एच 24 स्थित पांडेय मोड़ सहित दूरहिया तक व्यापक रूप से रैली निकाली गई हैं। चौरसिया ने कहा कि शिक्षा का लक्ष्य साक्षरता दर बढ़ाना, बाल विवाह रोकना और ड्रॉप-आउट (पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले) बच्चों को पुन: स्कूल लाना।यह अभियान योगी सरकार की पहल पर शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता का एक सशक्त माध्यम बन गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि स्कूल चलो जागरूकता अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय हेतिमपुर के सभी छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिका शामिल रही। जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करना था। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा के महत्व को बताया जाना सुनिश्चित किया गया है। जैसे पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है। उम्र हमारी और हर घर में दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा। उक्त मौके पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, सुरेंद्रनाथ सिंह, अरविंदर सिंह सहित आदि शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र छात्राएं जागरूकता रैली में शामिल रही।