Follow us on

पीपा पुल हादसों का सबसे बड़ा शिकार दर्शनाथीं वने

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट

 मीरजापुर के विंध्याचल धाम में उद्घाटन के 15 दिन बाद ही प्लाटून पुल क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे धाम में आने वाले राहगीरों को नदी के पानी में उतर कर आना पड़ रहा हैं। इससे लोगों में आक्रोश हैं। नगर विधायक ने जल्द पुल बनने का वादा किया। विंध्याचल धाम को हरसिंहपुर से जोड़ने वाला पीपा पुल उद्घाटन के महज 15 दिन बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पुल का उद्घाटन चैत्र नवरात्रि के पूर्व नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा द्वारा किया गया था, लेकिन अब इसकी खराब हालत को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी और संभावित भ्रष्टाचार के चलते पुल इतनी जल्दी जर्जर हो गया। पुल के एक हिस्से में पीपा धंस गया है, जिससे आवागमन बेहद खतरनाक हो गया है।

स्थिति यह है कि राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर गंगा पार करने को मजबूर हैं। कई लोग पैदल पुल पार कर रहे हैं, जबकि कुछ दोपहिया वाहन चालक नदी की धारा से होकर निकलने का जोखिम उठा रहे हैं। चार पहिया वाहनों का आवागमन लगभग ठप हो गया है।

पुल की इस खराब स्थिति से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि इतने कम समय में पुल का क्षतिग्रस्त होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

नगर विधायक पं रत्नाकर मिश्र ने कहा कि अधिकारियों से वार्ता हुआ है आज रात तक उसे ठीक कराने के लिए कहा गया हैं।

बाईट पं. रत्नाकर मिश्र, नगर विधायक, मीरजापुर।

लोगों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x