Follow us on

DNT मुसहर समुदाय ने घरौनी एवं भूमि आवंटन की मांग को लेकर तहसील में सौंपा आवेदन

Share this post:

शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट

 राजा तालाब  तहसील, वाराणसीDNT मुसहर समुदाय ने घरौनी एवं भूमि आवंटन की मांग को लेकर तहसील में सौंपा आवेद

आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को वाराणसी जनपद के राजातालाब तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जोगापुर, खालिसपुर, शिवरामपुर एवं अमिनी गांवों से विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु (DNT) मुसहर समुदाय के लगभग 70 लोग अपनी प्रमुख मांगों को लेकर तहसील पहुंचे। समुदाय के लोगों ने घरौनी एवं भूमि आवंटन की मांग को लेकर राजातालाब तहसील में आवेदन पत्र सौंपा।

तहसील परिसर में समुदाय के लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान राजातालाब के तहसीलदार ने समुदाय के लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा और यथाशीघ्र समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी कारणवश संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते हैं तो वे स्वयं क्षेत्र में जाकर भूमि की जांच कराएंगे तथा पात्र परिवारों को घरौनी दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

इसके पश्चात समुदाय के लोगों ने उपजिलाधिकारी (SDM) राजातालाब को भी अपने-अपने आवेदन पत्र सौंपे और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।

उपस्थित महिलाएं

इस अवसर पर मुसहर समुदाय की महिलाओं में सुमन, लक्ष्मीना, सीता, प्रेमा, धर्मानी, कलावती, आशा, गुड्डी, उर्मिला, निर्मला, पूनम, काजल आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

संस्था के कार्यकर्ता

कार्यक्रम में नट समुदाय संघर्ष समिति के कार्यकर्ता सौरभ, राहुल, ज्योति, करण मुसहर, नेहा और कपिल भी उपस्थित रहे और समुदाय के लोगों के साथ मिलकर आवेदन प्रक्रिया में सहयोग किया।

संस्था का वक्तव्य

नट समुदाय संघर्ष समिति, बेलवा पिंडरा, वाराणसी के संयोजक प्रेम नट ने कहा कि सरकार इन समुदायों की मांग को गंभीरता से ले और इन समुदायों को घरौनी एवं भूमिहीन परिवारों को भूमि आवंटन करे।

नट समुदाय संघर्ष समिति | बेलवा पिंडरा, वाराणसी

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x