सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। हाई टेंशन बिजली के तार से निकली चिंगारी से करीब 10 बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के दर्जनों युवकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है। की शुक्रवार की दोपहर में क्षेत्र के बूढ़ाडीह के सिवान में अचानक हुई टेंशन तार से निकली चिंगारी से किसान विजय यादव, रामसुधार यादव, संजय यादव, रविन्द्र यादव, कमला यादव, पंकज यादव, ओमप्रकाश, दीपक यादव, अमरनाथ तिवारी के कुछ 10 बीघा गेहूं जलकर राख बन गई। आनन फानन में आग की लपट को बुझाने के लिए गांव के ही युवकों ने काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कहा जाता है। की मेहनत कभी बेकार नहीं जाता है। पूरी तरह आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार की दोपहर में हुई। जब खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से अचानक चिंगारी निकली। यह चिंगारी सूखी खड़ी गेहूं की फसल पर गिरी, जिससे आग लग गई। शुरुआत में आग छोटी थी। लेकिन तेज हवा के कारण यह तेजी से फैल गई और आसपास के कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों को संभलने का मौका नहीं मिला। घटना के समय खेतों में गेहूं की कटाई का काम चल रहा था। स्थानीय किसानों ने बताया कि फसल पूरी तरह तैयार थी। और कुछ ही दिनों में कटाई पूरी होने वाली थी। इस आग से उनकी महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल रूपेश रंजन सिंहा मौके पर पहुंचकर किसानों के नुकसान होने का जायजा ली। इस घटना में पीड़ित किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ताकि उनकी आर्थिक क्षति की भरपाई हो सके।ग्रामीणों का कहना है कि खेतों के ऊपर से गुजर रहे जर्जर बिजली तार पहले भी खतरा बने रहे हैं। लेकिन समय रहते उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। इस संबंध में तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि लेखपाल द्वारा रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट तैयार होने पर सहायता दिलाने के लिए अग्रिम कार्यवाही किया जाएगा।