बरेका में अमृत भारत पुश-पुल लोकोमोटिव के लिए वेंडर मीट आयोजित*

कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 07 अप्रैल 2026 को अमृत भारत पुश-पुल (WAP-7) लोकोमोटिव की कम्प्लीट शेल असेम्बली से संबंधित वेंडर्स के साथ बरेका प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में वेंडर मीट आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने की।

बैठक में शेल सप्लाई, आइटम फिटमेंट, निरीक्षण, सेवा एवं गुणवत्ता से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। महाप्रबंधक ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में निर्धारित 170 अमृत भारत लोकोमोटिव के उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रति माह लगभग 15 लोकोमोटिव का निर्माण सुनिश्चित करना होगा, जिसके लिए कम्प्लीट शेल असेम्बली की समयबद्ध उपलब्धता आवश्यक है। उन्होंने वेंडर्स से गुणवत्ता एवं तकनीकी दक्षता पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर बरेका के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर-वि‍द्युत लोको श्री अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य सामग्री प्रबंधक-लोको श्री अमित वर्मा, मुख्य विद्युत इंजीनियर-निरीक्षण श्री भारद्वाज चौधरी, मुख्य विद्युत इंजीनियर-लोको श्री अरविन्द कुमार जैन, उप महाप्रबंधक श्री सागर, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर-लोको श्री सुदीप रावत, उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर / यांत्रिक श्री पलाश सक्सेना सहित काफी संख्या में अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं वेंडर्स के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x