Follow us on

8 अप्रैल को पीएम कंपोजिट विद्यालय देवरिया के प्रांगण से न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान की रैली खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में निकाली गई

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट 

जमानियां। 8 अप्रैल को पीएम कंपोजिट विद्यालय देवरिया के प्रांगण से न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान की रैली खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में निकाली गई। सुनील कुमार ने हरि झंडी दिखाकर प्राथमिक विद्यालय सबलपुर, प्राथमिक विद्यालय पास सैयदराजा, प्राथमिक विद्यालय मतसा प्राथमिक विद्यालय देवरिया गंग बरार, एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मतसा के बच्चों ने प्रतिभाग किया। रैली प्रांगण से होकर ग्राम सभा देवरिया,पास सैयदराजा,सबलपुर खुर्द होते हुए पुनः पीएम कंपोजिट विद्यालय देवरिया के प्रांगण में समाप्त हुआ। इस दौरान हाथ में तख्ती लिए बच्चे काफी उत्साह पूर्वक आधी रोटी खाएंगे ,स्कूल पढ़ने जाएंगे के नारा बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बच्चों, अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे विद्यालय के बच्चे राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत इसरो बैंगलोर जैसे संस्थान को भेजा गया है। यही नहीं स्कॉलरशिप प्राप्त कर 12 वीं तक एक हजार रुपए प्रति माह प्राप्त कर सकते हैं।यही नहीं DBT,जैसे कार्यक्रम भी संचालित हो रहे है।खंड शिक्षा अधिकारी ने स्वयं जाकर बस्ती के बच्चों से मिलकर उनकेअभिभावकों को प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र नाथ सिंह अध्यक्ष, अरविन्द कुमार सिंह ARP, प्रेम कुमार , अखिलेश कुमार, सुरेश कुमार, प्रशांत राय , प्रेम लता राय, शाइस्ता, संध्या गुप्ता, शबाना चौधरी, अनीता यादव, उदय प्रताप सिंह संकुल, सुमन सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x