कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने अपनी सेवाओं के नियमितीकरण की मांग को लेकर मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एमपी थिएटर ग्राउंड से लेकर सेंट्रल ऑफिस तक जुलूस निकाला, जिसमें सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए।
संविदाकर्मी कंचन लता राय ने बताया कि विश्वविद्यालय में वर्तमान में लगभग 1300 कर्मचारी संविदा और दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत हैं। उनका कहना है कि जब विश्वविद्यालय ने लगभग 3000 पदों के लिए नई वैकेंसी निकाली है, तो पहले वर्षों से सेवा दे रहे संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की
प्रदर्शनकारियों ने कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा रोकने की भी मांग की। उनका कहना है—
“जब तक हमें नियमित नहीं किया जाता, तब तक नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करना हमारे साथ अन्याय है। पहले मौजूदा कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित किया जाए। जब तक हम लोगों का नियमित पद सुरक्षित नहीं होगा तब तक हम सभी कर्मचारी धरना पर बैठे रहेंगे
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया, तो वे विरोध प्रदर्शन को और तेज करेंगे।