Follow us on

एपेक्स हॉस्पिटल कॉम्पोनेन्ट ब्लड सेंटर ने मनाया 16वां स्थापना दिवस   

Share this post:

वशिष्ठ कुमार की रिपोर्ट                                 वाराणसी.एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स हॉस्पिटल कम्पोनन्ट ब्लड सेंटर ने आज 16 वर्ष पूर्ण करते हुए केक काट कर अपना 16वां स्थापना दिवस मनाया। एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ एसके सिंह के नेतृत्व में निदेशिका डॉ अंकिता पटेल, ब्लड बैंक इंचार्ज वरिष्ठ पैथोलोजिस्ट डॉ संदीप नौटियाल एवं डॉ दिव्या खिची, के कुशल संचालन में नाको एवं अन्य मानकों का पालन कर संक्रमण रहित रक्त उपलब्ध कराने हेतु नवीनतम ईसीएलआईए तकनीक का प्रयोग करते हुए वाराणसी एवं पूर्वाञ्चल क्षेत्र में कॉर्पोरेट सेक्टर, शिक्षण संस्थानों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से चलाये गए 150 से भी अधिक स्वैक्षिक रक्तदान शिविरों के माध्यम से अब तक 2 लाख 5 हज़ार रक्त अवयवों का डोनेशन और लगभग 1 लाख 24 हज़ार यूनिट ब्लड समान्य एवं आपात स्थितियों में उपलब्ध कराया है, इसके अतिरिक्त गत 9 वर्षों से उपलब्ध सिंगल डोनर प्लेटलेट सुविधा के अंतर्गत 2150 यूनिट एसडीपी डोनेशन एवं कोविड में शुरू हुई प्लाज्मा थेरेपी हेतु 600 प्लाज्मा एफेरेसिस सहित आईसीयू में एक्सचेंज प्लाज्मा एफेरेसिस की उत्कृष्टता प्राप्त है।  

इस अवसर पर रेडियॉलॉजिस्ट डॉ दीपक, डॉ फिरोज, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट डॉ सौम्याश्री, एडमिनिस्ट्रेटर वैभव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे, इस अवसर पर चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह द्वारा हॉस्पिटल स्टाफ, एपेक्स हॉस्पिटल द्वारा संचालित मेडिकल शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं फैकल्टी द्वारा समय समय पर आपात स्थितियों में स्वैक्षिक रक्तदान कर जीवन रक्षा के लिए किए गए महान कार्य हेतु प्रशंसा करते हुए प्रतिदिन जारी हो रही औसतन 20-25 रक्त इकाईयों के लक्ष्य को दोगुना करने हेतु प्रेरित किया।

वर्तमान में एपेक्स ब्लड सेंटर पूर्णतः ऑटोमेटेड ब्लड ग्रुपिंग एवं क्रॉस मैचिंग एवं 3 सेल पैनल स्क्रीनिंग, फिनोटाइप मैच्ड ब्लड और रक्त चढ़ाने के दौरान होने वाले संक्रमण हेतु नैट स्क्रीनिंग नवीनतम तकनीकों को अपनाते हुए पूर्वाञ्चल का गुणवत्तापूर्ण एकमात्र सर्वोत्तम ब्लड सेंटर बन गया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x