Follow us on

आराजीलाइन में ग्राम प्रधानों एवं विभागीय अधिकारियों की विजनिंग कार्यशाला हुआ सम्पन्न 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — पंचायती राज, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं टीआरआई के संयुक्त प्रयासों से गुरुवार को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल विकसित भारत- 2047 के अंतर्गत विकासखंड आराजी लाइन वाराणसी में ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया टीम ने तकनीकी सहयोगी के रूप में ग्राम विकास के भविष्योन्मुखी मॉडल पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया।इस कार्यक्रम में पंचायतों को स्वास्थ्य एवं पोषण, मातृ एवं शिशु विकास के साथ ही आजीविका मिशन से जोड़ते हुए जमीनी स्तर पर स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसरों को बढ़ावा देने की कार्य योजना तैयार की गई, जिसमें विकसित लाइन-2047 समिति का प्रत्येक पंचायत एवं विकासखंड स्तर पर गठन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्राम स्तर की वास्तविक आवश्यकताओं को विजन-2074 की प्रक्रिया से जोड़ने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी सुरेन्द्र यादव ने किया।इस कार्यक्रम में बूड़ापुर से संजय यादव,नागेपुर से मुकेश कुमार, चित्तापुर से कविता देवी, उर्मिला यादव समेत कई लोग शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x