Follow us on

गुमशुदा खोये 164 अदद मोबाइल फोन कीमत लगभग 41,00000 (इकतालिस लाख) रुपये बरामद कर पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                         वाराणसीश्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ, श्री कमलेश बहादुर जी के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक, श्री अनूप कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री कृष राजपुत के मार्गदर्शन में जनपदीय साइबर सेल टीम की सतत् मॉनिटरिंग में जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर सेल टीम व मोबाईल बरामदगी टीम द्वारा जनपद मऊ के भिन्न-भिन्न स्थानों से गुम हुये कुल 164 मोबाईल फोन अनुमानित मूल्य करीब 41 लाख रुपये को ceir.gov.in पोर्टल की मदद से बरामद करते हुये वास्तविक मोबाईल स्वामी को आज दिनांक 10.04.2026 को सुपुर्द किया गया । समस्त मोबाईल धारक अपना खोया हुआ मोबाईल पाकर बहुत प्रसन्न हुयें और मऊ पुलिस की प्रशंसा की । मोबाईल बरामदगी का थानावारण विवरण निम्न है- 

*थानावार बरामद मोबाईल विवरण-*

कोतवाली – 12 सरायलखंसी – 23 दक्षिणटोला – 17 साईबर थाना – 11

रानीपुर – 12 चिरैयाकोट – 3 मुहम्दाबाद -9 कोपागंज -18

घोसी -16 दोहरीघाट – 11 मधुबन – 15 रामपुर – 4

हलधरपुर – 13

*मोबाईल गुम होने पर क्या करें-*

मोबाईल गुम होने की दशा में निकटतम पुलिस थाना पर जाकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपनी शिकायत दर्ज करायें अथवा मोबाईल एप्प UPCOP के माध्यम से गुम सम्पत्ति टैब में गुम हुये मोबाईल का पूर्ण विवरण दर्ज करें, तत्पश्चात नया सिम प्राप्त करें जो गुम हुआ हो । ceir.gov.in पोर्टल पर block stolen/lost mobile टैब में खोये हुये मोबाईल का विवरण सही-सही दर्ज करें, आपके नम्बर पर पंजीकरण संख्या प्राप्त होगा जिसे सुरक्षित रखें । जब मोबाईल ट्रैस होगा उस दशा में आपके नम्बर पर SMS के द्वारा जानकारी प्राप्त होगी, तत्पश्चात निकटतम थाना सम्पर्क करें ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x