दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी-जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा स्वच्छ काशी, सुन्दर काशी, स्वस्थ काशी कार्यक्रम के अन्तर्गत आगामी 14 अप्रैल से 20 अप्रैल किया जायेगाइस आशय की जानकारी फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य संजीव अग्रवाल, अरविंद जैन, राकेश अग्रवाल ने दी। उन्होंने बतलाया कि इन सात दिनों में जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के सभी टीम के सदस्यों द्वारा
सर्कुलर/ पंपलेट (डिजिटल) निकालकर लोगों ज्यादा से ज्यादा लोगों मे स्वच्छता के प्रति जागरूकता,
साथ ही एक से 2 मिनट का वीडियो भी बनाएंगे जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वच्छता की तरफ मोटिवेट हो सके,सभी सदस्यों के माध्यम से स्वच्छता का एक शपथ पत्र हम लोग बनाएंगे ,गंगा जी की साफ सफाई एवं सौंदर्ययीय करण हेतु कोई एक ठोस कार्यक्रम इन 7 दिनों में किसी एक दिन रखा जा सकता है कम से कम दो सेमिनार/ शपथ स्वच्छता पर इन सात दिनों में किया जाएगा
स्वच्छता बोर्ड चौराहे, मंदिर अथवा प्रॉमिनेंट जगह पर लगाया जाना है,
प्रिंट मीडिया में स्वच्छता पर संगोष्ठी की आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जायेगा। शहर के चयनित प्रमुख स्कूल अथवा कॉलेज में स्वच्छता की शपथ दिलाई जायेगी । साथी खाने पीने के समान अथवा चाय के स्टॉल पर साफ-सफाई व डस्टबिन रखने के लिए अभियान चलाया जाएगा।इस अभियान के अन्तर्गत ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने पर लोगों को प्रेरित किया जाए।