Follow us on

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने 17 वाटर कूलर प्योरिफायर का किया लोकार्पण 

Share this post:

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने 17 वाटर कूलर प्योरिफायर का किया लोकार्पण

 

वाराणसी — लायंस इंटरनेशनल मंडल द्वारा नि:शुल्क प्यूरीफायर शीतल जल परियोजना के अंतर्गत 17 वाटर कूलर प्यूरीफायर का शुक्रवार को भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि द्वारा कमच्छा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान पर लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि लायन इंटरनेशनल क्लब समाज सेवा में हमेशा अग्रसर रहता है। आज जल योजना के अंतर्गत प्यूरीफायर और वाटर कूलर जो दान किया जा रहा है, वह गर्मी के दिनों में आम लोगों के लिए बहुत ही राहत देगा। हमारा बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि आप लोग इसी तरह से समाज सेवा में लगे रहें। आप लोगों का हार्दिक अभिनंदन है।इस लोकार्पण में प्रमुख रूप से लायन अभिनव सिंह, लायन बलबीर सिंह बग्गा, लायन रविंद्र सग्गर, लायन उदय चन्दानी, लायन उमेश चंद्र कक्कड़, लायन डा.अर्पण धर दुबे, एवं भारतीय जनता पार्टी महानगर के प्रमुख लोगों में साधना बेदान्ती, आत्मा विश्वेश्वर, चंद्रशेखर उपाध्याय, विनोद भारद्वाज, मधुकर चित्रांश, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय, मधूप सिंह, अवधेश राय, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार पाण्डेय, प्रमील पाण्डेय आदि उपस्थित रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x