Follow us on

मुंबई- दिग्गज पार्श्वगायिका आशा भोंसले जी की तबीयत अचानक बिगड़ी, दिल का दौरा पड़ने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट 

92 वर्षीय गायिका को इमरजेंसी में किया गया एडमिट, इलाज जारी, कुछ रिपोर्ट्स में हालत गंभीर बताई जा रही है

फिलहाल परिवार या अस्पताल की ओर से आधिकारिक स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं, संगीत जगत और प्रशंसकों ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

दिग्गज सिंगर आशा भोसले को शनिवार, 11 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आशा भोसले की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में फिलहाल कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनके परिवार और अस्पताल अधिकारियों ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

आशा भोसले भारतीय संगीत इतिहास की सबसे प्रसिद्ध और बहुमुखी गायिकाओं में से एक हैं। सात दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने कई भाषाओं और शैलियों में हजारों गाने रिकॉर्ड किए हैं। उन्होंने आर. डी. बर्मन जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ मिलकर कई सदाबहार हिट गाने दिए

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x