दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसीआज दिनांक 12.04.2026 को रानीपुर महमूरगंज स्थित एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्मेंट के राष्ट्रीय मुख्य सचिव कार्यालय पर समीक्षा बैठक रखी ग। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर (ए.सी.आई.डी )के नेशनल चेयरमैन डॉक्टर जगदंबा प्रसाद सिंह जी की उपस्थिति रही । बैठक में आए हुए कई प्रदेशों के निर्देशको एवं पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए नेशनल चेयरमैन डॉक्टर जगदंबा प्रसाद जी के द्वारा समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार व अत्याचार के खिलाफ किस तरह से आम जनमानस को जागरुक करते हुए ,शासन प्रशासन का सहयोग लेकर लोगों को न्याय दिलाये जाने की बात कही गई। बैठक में आए हुए समस्त पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए (ए.सी.आई.डी) के राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्री सुजीत सिंह जी के द्वारा पुलिस बल का सहयोग लेते हुए भ्रष्टाचार व अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कही गई एवं संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वो अपने अपने जनपद के सभी ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जो भी योजनाएं सरकार द्वारा दी जा रही हैं क्या वह योजनाएं आम जनमानस को मिल रहा है या नहीं । इसकी जानकारी लिखित तौर पर राष्ट्रीय सचिव कार्यालय को भेजें जिससे कि आम जनमानस को न्याय दिलाने जाने हेतु सरकार को पत्र लिखा जा सके।
एस के सिंह एंटी करप्शन: नेशनल असिस्टेंट डायरेक्टर अजय कुमार गौतम जी, नेशनल चीफ एडवाइजर प्रकाश इक्का जी,स्टेट डायरेक्टर छत्तीसगढ़ अजय जायसवाल जी, स्टेट डायरेक्टर महाराष्ट्र राजकुमार सरोज जी, स्टेट डायरेक्टर उत्तर प्रदेश सुजीत कुमार सिंह जी, स्टेट डायरेक्टर उत्तर प्रदेश शिवानी सिंह जी महिला विंग, स्टेट असिस्टेंट डायरेक्टर उत्तर प्रदेश श्री राकेश कुमार यादव जी, स्टेट उत्तर प्रदेश सचिव मयंक सेठ जी, डॉक्टर रामप्रसाद सोनकर जी, किरन सिंह जी प्रदीप कुमार मौर्या जी संजय पटेल जी कृष्ण कुमार पांडे जी वगैरह की उपस्थिति रही