Follow us on

महिला दुकानदार के गले से मंगलसूत्र नोंचकर भागे कार सवार

Share this post:

जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट

मिर्जामुराद : कछवां बाजार मार्ग पर ठटरा गांव में रविवार की रात साढ़े नौ बजे कार सवार बदमाश महिला दुकानदार मंजू देवी के गले से सोने का मंगलसूत्र नोंच कर भाग निकले।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर सीसी फुटेज खंगाल रही हैं।                        मिर्जामुराद थाने की पुलिस पर उठी सवाल.

वाराणसी-मीरजापुर जिले की सीमा के निकट कछवां-कपसेठी मार्ग पर ठटरा गांव में मंजू देवी गुमटी में चाय-नमकीन व बिस्किट की दुकान चलाती हैं।भैंसा रेलवे स्टेशन की ओर से कार सवार बदमाश आए।कार में दो महिलाएं भी रही।एक बदमाश कार से नीचे उतर दुकानदार से बिस्किट की मांग किया।महिला दुकानदार पीछे घूमकर बिस्किट निकाल रही थी बदमाश झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने का लाकेट लगा मंगलसूत्र नोंच उसे धक्का देते हुए भागकर कार में बैठ कछवांरोड़ चौराहा की ओर भाग निकला।इस दौरान मंगलसूत्र टूट भी गया था, किन्तु लाकेट बदमाश के हाथ लग गयी थी।कार के नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी।महिला ने घटना के बाबत यूपी डायल 112 पर सूचना दी।थानाप्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि कार सवारों की तलाश की जा रही हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x