मीरजापुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हत्यारोपी घायल, तमंचा व कारतूस बरामद

रिपोर्ट गुफरान अहमद 

मीरजापुर, 13 अप्रैल 2026। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली कटरा पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ में हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त इंद्रासन बिंद को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चल रही कार्रवाई के दौरान 11 अप्रैल को कटरा थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले (मु0अ0सं0 97/2026) में इंद्रासन बिंद का नाम सामने आया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थीं।

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने राजापुर गांव में दबिश दी। पुलिस को देख अभियुक्त भागने लगा और खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया, जिससे उसके दोनों पैरों में गोली लग गई और वह घायल हो गया।तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ आयुध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में नया मुकदमा दर्ज किया है

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर चुनावी रंजिश के चलते 11 अप्रैल को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की थी। फिलहाल घायल अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है

बाइट/पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x