वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी — पुलिस लाइन के यातायात सभागार में बुधवार को पुलिस महानिदेशक एलबी एंटोनी देव कुमार द्वारा पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल व एडीसीपी महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाये जा रहे स्पेल 3.0 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कर उत्कृष्ट कार्य करने वालो को पुरस्कृत किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस एवं युवाओं के बीच समन्वय स्थापित करने पुलिस की कार्यप्रणाली से युवाओं को परिचित कराने तथा समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एलबी एंटोनी देव कुमार पुलिस महानिदेशक (नियम एवं ग्रंथ) उत्तर प्रदेश द्वारा दीप प्रज्वलन कर कराया गया। इस अवसर पर उपायुक्त लाइंस, वरूणा, मुख्यालय प्रमोद कुमार द्वारा मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के प्रारंभिक सत्र में स्पेल 3.0 के अन्तर्गत चयनित इंटर्न युवाओं का मुख्य अतिथि से परिचय कराया गया। इसके पश्चात अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध एवं स्पेल नोडल अधिकारी नम्रिता श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की गई, जिसमें योजना के उद्देश्यों, कार्यान्वयन प्रक्रिया, थाना स्तर पर किए गए नवाचार, युवाओं की सहभागिता, प्राप्त का अनुभवों एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागी छात्रों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए। जिसमें प्रमुख रूप से अलकनंदा पांडे काशी विद्यापीठ, तान्या सिंह सनबीम वरूणा वूमेन्स कॉलेज, शाश्वत श्रीवास्तव बीएचयू ने अपने विचार रखते हुए बताया कि कार्यक्रम में उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, अनुशासन, कानून व्यवस्था एवं जन सेवा के प्रति नई समझ प्रदान की। राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए गए। जिसमें डॉक्टर अभिषेक दत्त त्रिपाठी जिला नोडल अधिकारी एनएसएस बीएचयू, डा.राजेन्द्र प्रसाद हरिश्चंद्र पीजी कालेज प्रमुख रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारियों जैसे डॉक्टर रितु सिंह, डॉक्टर अमित श्रीवास्तव,डा. रिचा गुप्ता, डॉ श्रेया पाठक, एवं हेरम्ब कुमार मिश्रा द्वारा भी कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान स्पेल योजना के सफल संचालन में योगदान देने वाले थाना स्तरीय नोडल अधिकारियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्यालय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें उप निरीक्षक हिमांशु त्रिपाठी, उप निरीक्षक सलमान खान, मुख्य आरक्षी प्रांजल कुमार सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को भी विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। जिनमें विशाल कुमार, शिवानी तिवारी,शाश्वत कुमार श्रीवास्तव, रामकृष्ण पाण्डेय, जागृति अग्रहरि, दिव्यांजलि शर्मा, अमीना खान, सुप्रिया शास्त्री, अंशिका सिंह, वर्षा पटेल, अमृता तिवारी, अरुण कुमार दुबे को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को पुलिस व्यवस्था से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है। इससे ना केवल पुलिस की कार्यप्रणाली की समझ विकसित होती है बल्कि समाज में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा मिलता है। यह कार्यक्रम युवाओं को पुलिस का ब्रांड एंबेसडर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के अंत में अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया। तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों एनएसएस पदाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों व कर्मचारी मौजूद रहे