सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। एस.एस. देव पब्लिक स्कूल, जमनिया के कक्षा 10वीं (सत्र 2025–2026) के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम में अंजली चौबे ने 95.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं हिमांशु गुप्ता और खुशी गौतम ने 92.2% अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा खुशी यादव (91.4%), निशांत पांडेय (91.2%), प्रियंशु मौर्य (91%), सत्यम कुमार अंचल (90.4%) एवं आस्था चौबे (90%) ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चाँद लगा दिए। विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट सफलता से विद्यालय में हर्ष का माहौल है और अभिभावकों में भी खुशी की लहर देखी जा रही है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने सभी सफल विद्यार्थियों को माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है, तथा विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता को उच्च स्तर पर बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।वहीं प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता कुशवाहा ने कहा कि विद्यार्थियों ने अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर यह सफलता अर्जित की है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। फोटो