Follow us on

बी.एस.ई. ने दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम कल दिनांक 15अप्रैल 2026 को घोषित किया

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। सी.बी.एस.ई. ने दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम कल दिनांक 15अप्रैल 2026 को घोषित किया । जिसमें सनशाइन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त किया है। गाजीपुर जनपद की श्रेष्ठता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली उजाला यादव 98 %, सृजन सिंह 97.6% , प्राची 95.4 %, दिव्यांश तिवारी 95.2 %, सृष्टि यादव 94.8 %, हर्ष राज 94.6 %, कृष्णा यादव 94.2 %, जाह्नवी केशरी 93.8 %, हरिओम 93.8 %, आयुष्मान सिंह 93.2% , आदित्य प्रताप सिंह 92.4 %, आदित्य नारायण सिंह 92.4 %, विमर्श सिंह 92.0 %, अनुराग कुमार 91.0 %, सुमेधा सिंह 91.0 %, अंकिता सिंह 91.0 %, अमृता सिंह 90.8 %, सौम्या वर्मा 90.2 %, गुनगुन 90.0 % रहे ।

विद्यालय के कुल 19 छात्र छात्राओं ने 90 % से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। छात्र छात्राओं की सफलता से पूरे विद्यालय परिसर में हर्ष और उल्लास का वातावरण है। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं के लिए दिनांक 16 अप्रैल 2026 को सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन श्री सर्वानंद सिंह, प्रेसिडेंट श्री चंद्रशेखर सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अमित कुमार सिंह, डायरेक्टर श्रीमती पूजा सिंह, प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सफल छात्र छात्राओं का माल्यार्पण कर स्वागत और उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन श्री सर्वानंद सिंह ने सफल छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। प्रेसिडेंट श्री चंद्रशेखर सिंह ने छात्र छात्राओं की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनके माता-पिता के सहयोग और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अमित कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं और शिक्षकों के परिश्रम, लगन और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में और भी बेहतर परिणाम मिलेंगे, बस इस निरंतरता को बनाए रखने की आवश्यकता है। सम्मान समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x