कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट बुंदेलखंड नेता अधिवक्ता विजय गोंड बॉर्डर प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के के नेतृत्व में दिनांक 20 अप्रैल 2026 को चकिया तहसील के मां काली पोखरा से विकाश खंड चकिया नगर भ्रमण करते हुए वन विश्राम गृह प्रांगण चकिया जनपद चंदौली में आदिवासी गोंड राजाओं द्वारा स्थापित गोंडवाना के राज चिन्ह हाथी के ऊपर शेर को माल्यार्पण किया ।गोंडवाना का राज्य क्षेत्र विंध्य की पहाड़ी, कैमूर की पहाड़ी ,बुंदेलखं की पहाड़ियों से सटा हुआ था जनपद चंदौली जो कि विंध्य पहाड़ी क्षेत्र से सटा हुआ है यह जिला बिहार राज्य झारखंड राज्य से भी सटा हुआ है। यहां आदिवासी समाज बहुलता की श्रेणी में आते हैं यह जिला जल जंगल जमीन पहाड़ों से आच्छादित है। इस जनपद के नौगढ़ में गोंड राजाओं द्वारा नौगढ़ का किला स्थापित था ।जो कि आज विलुप्त होने के कगार पर है।
चकिया के दिलकुशा वन विश्राम गृह में गोंड राजाओं द्वारा स्थापित गोंडवाना का राज्य चिन्ह इसका जीता जागता उदाहरण है। जनपद चंदौली का आदिवासी समाज आज अपने ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित सुरक्षित व जिर्णोद्धार की मांग को पूर्व के वर्षों से करता आ रहा है जो कि आज यह धरोहर संरक्षित व सुरक्षित हो चुका है इसे जीर्णोधार करने की आवश्यकता है। आज जनपद चंदौली के साथ उत्तर प्रदेश का आदिवासी समाज अपने इस ऐतिहासिक धरोहर गोंडवाना के राज चिन्ह पर माल्यार्पण कर गर्व महसूस कर रहा है। गोंडवाना के राज चिन्ह के अवशेष जौनपुर के शाही पुल के पास, प्रयागराज के रसूलाबाद पुल के पास, उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में भी इसके अवशेष हैं जो प्रमाण करते हैं कि इस धरती पर गोंडवाना का राज्य बृहद और संपन्न राज्य रहा जिसके अवशेष आज भी पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में मिल रहे हैं।
राज चिन्ह खोजकर्ता: संतोष गोंड चकिया
गरीमामयी उपस्थिति: श्री संतोष गोंड,श्री बृजेश गोंड जिलाध्यक्ष जनजाति प्रकोष्ठ जी, श्री महादेव गोंड, श्री दिनेश गोंड,श्री संजीव गोंड, श्री त्रिलोकी पासवान , श्री सी पी खरवार ,संतोष गोंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,रमापति गोंड जी, श्री कांता गोंड , प्रतेज गोंड आदि