सह संपादक कमलनयन की रिपोर्ट जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र स्थित सरोखनपुर के पास एनएच-731 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया तेज रफ्तार ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लगभग तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।
Post Views: 19