Follow us on

विद्युत संविदा मजदूर संगठन, उत्तर प्रदेश के आहवान पर आज दिनांक 21.04.2026 को विद्युत संविदा मजदूर संगठन, द्वारा एक दिवसीय सत्याग्रह

Share this post:

कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट                                  वाराणसी के सैकड़ों संविदा कर्मचारियों द्वारा नगरीय विद्युत वितरण मंडल प्रथम सिगरा पर एक दिवसीय सत्याग्रह के कार्यक्रम का आगाज किया गया।। संगठन के जोन प्रभारी श्री विजय नारायण हिटलर ने बताया कि प्रबन्धन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संविदा कर्मचारियों के हित में गठित संविदा निगम में विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों को सम्मिलित नहीं करने हेतु षड्यंत्र कर रहा है।। संगठन ने आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से निवेदन करता है कि विद्युत विभाग में कार्यरत हजारों संविदा कर्मचारियों को भी सरकार द्वारा नवगठित संविदा निगम में शामिल करने की कृपा करें जिससे मजदूरों को उचित वेतन, सम्मान और सुरक्षा मिल सके।।

संगठन के जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र पटेल जी ने कहा कि प्रबन्धन की आड़ में कुछ अधिकारी भी संविदा कर्मचारियों के ऊपर मानसिक दबाव बनाकर शोषण कर रहे हैं जिससे आए दिन संविदा कर्मचारी आए दिन विद्युत दुर्घटना का शिकार होकर दिवंगत हो जा रहे हैं लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

कार्यक्रम को श्री उदयभान दुबे (जिला अध्यक्ष) विद्युत मजदूर संगठन,ने भी संबोधित किया ,संगठन की तरफ से ,श्री प्रेम चंद प्रजापति श्री अशोक यादव ,श्री आशीष पाल श्री राधेश्याम वर्मा ,श्री आशुतोष पांडेय,श्री जयप्रकाश यादव,श्री प्रियांशु,श्री शशिभूषण सिंह ,श्री धीरज चौरसिया ,श्री राजकुमार यादव,श्री लाल बहादुर यादव,श्री राजधर मिश्रा,श्री विनय यादव,श्री प्रवेश कुमार गुप्ता,और अन्य सम्मानित साथी मौजूद रहें

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x