Follow us on

नवागत एसडीएम जमानियां ने ग्रहण किया पदभार

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानिया। तहसील में नवागत उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा अनुसार कार्य करते हुए। सरकार की योजनाओं को समय पर पूर्ण करना तथा पुरानी पत्रावलियों का निस्तारण करना पहली प्राथमिकता होगी। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर व कार्यालय का निरीक्षण किया। बता दें कि पूर्व एसडीएम सुश्री ज्योति चौरसिया की स्थानांतरण हो गया है। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रकाश राम के नेतृत्व में पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, मेराज हसन, सुरेन्द्र प्रसाद, उमाकांत, मुनेश आदि सहित अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मिलकर उन्हें स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान नवागत उपजिलाधिकारी मनोज पाठक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का सही ढंग क्रियान्वयन कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। फरियादियों की समस्याएं प्राथमिकता के साथ सुनीं जाएंगी और त्वरित निस्तारण भी होगा। उक्त मौके पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, राहुल कुमार, विजय कुमार, सहित आदि तहसील कर्मी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x