दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसीडॉ.अंबेडकर स्मारक भवानीपुर शिवपुर वाराणसी में भव्य रूप से अंबेडकर जयंती समारोह सम्पन्न हुआ
कार्यक्रम की अध्यक्षता -फिरतू राम, अध्यक्ष, डॉ.अंबेडकर स्मारक भवानीपुर शिवपुर वाराणसी ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में श्रद्धेय शम्भू नाथ जी,उप महाप्रबंधक, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बाबतपुर ने कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर एक प्रमुख भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री,दबे कुचले, वंचित समाज एवं नारी समाज के उद्धारक, जातिवाद के प्रबल विरोधी एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार थे।
मुख्य वक्ता – रामजी वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव, अर्जक संघ ने किया बाबा साहब डॉ.अंबेडकर तार्किक एवं वैज्ञानिक सोच वाले थे, उनकी पूजा करने के बजाय उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
विशिष्ट वक्ता -एस जावेद अहमद, मंडल कोआर्डिनेटर बसपा ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब जी ने बाबासाहेब आंबेडकर जी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया था,आज चाहे सत्ता पक्ष हो,या विपक्ष हो,सभी बाबा साहब की जयंती मना रहे हैं,यह बाबा साहब के विचारों की जीत है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में हरगुन राम मास्टर (गाजीपुर),गोविंद सिंह पटेल, पार्षद, नंदकिशोर, पूर्व प्रबंधक,युनियन बैंक ऑफ इंडिया, एडवोकेट राम खेलावन,संजू चौधरी, पूर्व जिला संयोजक बामसेफ जौनपुर, समाजसेवी,के.आर.शास्त्री, अशोक आनंद, प्रबंधक, अशोक मिशन स्कूल,एडवोकेट प्रेमनाथ शर्मा,कन्हईराम, प्रवक्ता, श्रीकृष्ण राम, पूर्व समाज कल्याण अधिकारी,मंजेश सरोज, प्रांजल गोयल आदि ने बाबा साहब के त्याग, संघर्ष एवं महान योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।
डॉ.छोटेलाल सिंह मौर्य (कविवर गायक),शिवलोचन बागी (गायक),नीता इलाहाबादी,संघदर्शी ने गीत गाकर बाबा साहब को नमन किया। दर्शिका एवं धम्मशील ने मिशन गीत पर शानदार युगल नृत्य से सबका मन मोह लिया।
संचालन – कुॅंवर जीत इलाहाबादी, कार्यक्रम संयोजक/प्रांतीय महामंत्री, उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा ने किया।
मुख्य रूप से किशोरी लाल कश्यप, इंजीनियर कृपाशंकर,राजेश प्रसाद, कर्मजीत प्रसाद,मोहन लाल, पूर्व एस डी एम, अजीत योगी, श्रीराम, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी,झूरीराम, ब्रजनंदन चौधरी,हेड कांस्टेबल,कमिश्नर आफिस,सनोज कुमार चौधरी, हेड कांस्टेबल, डीजीपी आफिस,श्याम आसरे राम , कमलेश कुमार,प्रवक्ता, रंजीत भारती(करन),विजय गायक,मनोज कुमार, दलित दस्तक पत्रिका, राजकुमार गुप्ता डा.लालचंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष,राम जीत चौधरी,सूबेदार कैलाश नाथ,संरक्षक, छोटे लाल, महामंत्री, राजनाथ शास्त्री, कोषाध्यक्ष, सुरेश गौतम, लौटू ठीकेदार, महेंद्र प्रताप,नीरज कुमार विमल, प्रांतीय संगठन मंत्री,श,हृदय राज कपूर, प्रांतीय मीडिया प्रभारी, शैलेन्द्र कुमार गौतम जी, मंडल महामंत्री,अनूप भास्कर, जिला संगठन मंत्री,सुबास सरोज, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा गुलाब चंद्र गौतम,विजय कुमार राव,पाल चंद्र नियोगी,चंदन मौर्य,राम नरेश,रमेश कुमार, भरलाई,सलगूराम,श्याम सुंदर प्रसाद, राजाराम, राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री, कौशल कन्नौजिया,छोटे लाल, कादीपुर,रतनलाल पटेल, प्यारे लाल, छेदीलाल,राममूरत, शिवमूरत, दयाशंकर दयालु, राजकुमार भारती, राजेश कुमार, रामनाथ भारती, अध्यक्ष,पिसौर, अंशुमान, महामंत्री, विनोद कुमार,पी डब्ल्यू डी सूरज,इंजी.शिवशंकर,डॉ.सीमाकुमारी,आभारानी,रुक्मिणी,श्वेता भास्कर,किरन गौतम,कृष्णा देवी,शैल कुमारी,कैलाशो देवी,संजूलता ,मंजू देवी,सुशीला देवी,बीना देवी,रीता देवी, निर्मला बौद्ध, प्रमिला, मालती आदि ने जयंती समारोह को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई।
प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से तन मन धन से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सम्मानित पदाधिकारियों, शिक्षक साथियों,ग्रामवासियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार!!
कुॅवर जीत इलाहाबादी, संयोजक/प्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा