Follow us on

Share this post:

छात्र की हत्या मामले में कार्यवाही ना होने से असंतुष्ट छात्रों ने खून से लिखा सौंपा ज्ञापन

वाराणसी — उदय प्रताप कालेज वाराणसी में 20 मार्च को छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हुई हत्या के मामले में जिला प्रशासन द्वारा पिस्टल तस्कर मनजीत चौहान के भाई की अबतक गिरफ्तारी ना होने पर उदय प्रताप कॉलेज के असन्तुष्ट छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को खून से लिखित ज्ञापन सीएम को सम्बोधित डीसीपी वरूणापार प्रमोद कुमार को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए छात्रसंघ के उपाध्यक्ष प्रगति उपाध्याय ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि उदय प्रताप कॉलेज परिसर में सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े गोली मार का हत्या कर दी गई। यह घटना केवल एक छात्र की हत्या नहीं बल्कि एक परिवार की आशाओं, एक युवा के सपनों और शैक्षणिक परिसर की सुरक्षा पर सीधा प्रहार है। इस घटना से हजारों छात्रों के मन में सुरक्षा एवं न्याय व्यवस्था के प्रति गहरा अविश्वास उत्पन्न हुआ है। हम उदय प्रताप कॉलेज छात्रसंघ की ओर से यह प्रार्थना पत्र केवल औपचारिक शिकायत के रूप में नहीं बल्कि न्याय संवैधानिक अधिकारों एवं मानवता की पुकार के रूप में आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। छात्रों के प्रतिनिधि मंडल ने इस गंभीर प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए मनजीत चौहान के भाई की अविलम्ब गिरफ्तारी करने की मांग किया। छात्रों ने यह भी कहा कि हत्या मामले में निष्पक्षता से जांच नहीं किया जा रहा है। आज कई सप्ताह बीतने के बावजूद भी कोई भी सकारात्मक कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा नहीं किया गया जिससे छात्रों में भयंकर रोष व्याप्त है। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपाध्यक्ष प्रगति उपाध्याय ने किया।तथा प्रतिनिधमंडल में विवेकानंद सिंह, सौरभ सिंह, मनीष सिंह, पीयूष कुमार, अभिषेक सिंह, चंदन सिंह, उत्कर्ष कुमार समेत दर्जनों छात्र शामि रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x