Follow us on

शादी के तीन दिन पहले दूल्हा फरार हो गया। चौथे बेटे से शादी कराई गई

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट

 मिर्जापुर शादी के तीन दिन पहले दूल्हा फरार हो गया। चौथे बेटे से शादी कराई ग। अब विदाई पर मामला अटक गया हैं । मामला देहात कोतवाली इलाके का है। जहां तय दूल्हे के शादी से ठीक पहले लापता हो जाने के बाद उसके पिता ने अपने चौथे बेटे से शादी तो करवा दी, लेकिन अब विदाई कराने से इनकार कर दिया है। इस पूरे घटनाक्रम से लड़की पक्ष सदमे और परेशानी में है और न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है। 

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी कछवां थाना क्षेत्र के एक युवक से 22 अगस्त 2025 को तय हुई थी। शादी की तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित थी। लेकिन 17 अप्रैल को तय दूल्हा अचानक लापता हो गया। 19 अप्रैल को लड़के के पिता ने लड़की पक्ष को इसकी सूचना देते हुए भरोसा दिलाया कि शादी रद्द नहीं होगी और दूसरे बेटे से विवाह कराया जाएगा।

हालांकि, दूसरा बेटा बीमार पड़ गया और तीसरे बेटे ने शादी से साफ इनकार कर दिया। ऐसे में परिजनों और पुलिस के दबाव के बीच चौथे बेटे को किसी तरह राजी कर बारात 20 अप्रैल को लड़की के घर पहुंची। पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ, जिससे लड़की पक्ष ने राहत की सांस ली।

लेकिन अगली सुबह स्थिति पलट गई। जब लड़की पक्ष विदाई के लिए बारात स्थल पहुंचा, तो वहां कोई बाराती मौजूद नहीं था। सभी लोग रातों-रात वहां से चले गए थे। जब इस संबंध में लड़के के पिता से संपर्क किया गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया—उन्होंने कहा कि जिस मूल दूल्हे से शादी तय हुई थी, उसी के मिलने के बाद ही विदाई कराई जाएगी।

इस बयान के बाद लड़की पक्ष में आक्रोश फैल गया। उनका कहना है कि शादी जिस लड़के के साथ विधिवत संपन्न हुई है, उनकी बेटी को उसी के साथ विदा किया जाए। विदाई न होने से आहत परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस ने फिलहाल परिवार को आश्वासन दिया है कि जिस युवक के साथ विवाह हुआ है, उसी के साथ लड़की को अधिकारपूर्वक विदा कराया जाएगा। यदि इसमें कोई बाधा उत्पन्न की जाती है, तो संबंधित पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह घटना न सिर्फ सामाजिक मर्यादाओं पर सवाल खड़े करती है, बल्कि विवाह जैसे पवित्र बंधन के साथ खिलवाड़ का भी गंभीर मामला बन गई है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद इस प्रकरण में क्या कार्रवाई होती है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x