Follow us on

गोपी राधा इण्टर कालेज में पृथ्वी दिवस पर पौध प्रदर्शनी और कम्प्यूटर साइंस पुस्तक विमोचन का हुआ आयोजन 

Share this post:

2– गोपी राधा इण्टर कालेज में पृथ्वी दिवस पर पौध प्रदर्शनी और कम्प्यूटर साइंस पुस्तक विमोचन का हुआ आयोजन

 

वाराणसी — रवींद्र पुरी स्थित गोपी राधा बालिका इण्टर कॉलेज में बुधवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर पौध प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक एवं ग्रीन ईको मूवमेंट सोसायटी के संचालक डा. रमेश कुमार भाटिया ने किया। डा. रमेश भाटिया ने बच्चों द्वारा पाले गये पौधों और उनकी प्रकृति के प्रति लगन की सराहना किया। पृथ्वी दिवस पर आयोजित इस प्रदर्शनी में 400 से अधिक किस्म के पौधे शामिल रहे। इस अवसर पर वाराणसी संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र घर द्विवेदी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से धरती माता की आराधना किया गया।इस कार्यक्रम मे विद्यालय के कंप्यूटर एवं आईटी एजुकेशन के समन्वयक शेष नारायण केसरवानी की पुस्तक “कंप्यूटर साइंस ” का विमोचन भी किया गया। यह पुस्तक यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट सिलेबस पर आधारित उत्तर प्रदेश की पहली पुस्तक होगी। इस कार्यक्रम का संचालन उप प्रबन्धक डा.अभिनव भट्ट ने,अतिथियों का स्वागत निदेशिका शालिनी शाह ने तथा धन्यवाद ज्ञापित प्रधानाचार्या नीति जायसवाल ने किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक डा. मनोज कुमार शाह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी स्मृति शाह, समन्वयक रत्नेश गोविन्द, प्रशासनिक सलाहकार सुभाष चन्द्र सिंह ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x