सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरूईन गांव में शनिवार की भोर में 4 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। गिट्टी लदा एक अनियंत्रित ट्रेलर नेशनल हाइवे 24 से सटे रिहायशी इलाके में घुसकर पलट गया। ग्रामीणों के अनुसार ट्रेलर का अगला दाहिना टायर फटने के कारण चालक ने वाहन पर अनियंत्रित के दिया। जिसके चलते बेकाबू ट्रेलर ने पहले 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल को तोड़ा इसके बाद संगठा सिंह की दुकान का बोर्ड उखाड़ते हुए। विक्की यादव की बाउंड्री दीवार को तोड़कर एक हाते में जा घुसा। ट्रेलर पलटने से सड़क किनारे गिट्टी फैल गई। जिससे इलाके में अफरा तफरी मच जी। घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने बताया कि हादसे के समय आसपास में कोई मौजूद नहीं था। जिससे बड़ी घटना जनहानि टल जी। चालक गुड्डू बिंद निवासी दरूनपुर बहुवरा थाना चांदपुर कैमूर को हल्की चोट आई।जिन्हे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। चालक गुड्डू बिंद ने बताया कि वह मिर्जापुर से गिट्टी लादकर चौसा स्थित एलएनटी पावर प्लांतजा रहा था। अचानक टायर फटने से यह हादसा हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचकर जायजा लिया। ट्रेलर की टक्कर से संगठा सिंह के मकान की नींव तक हिल गई।