Follow us on

अभेध सुरक्षा घेरे में रहेंगे वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एसपीजी, एटीएस के कमांडो और महिला पुलिसकर्मी संभालेगी कमान, ड्रोन से होगी निगरानी

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट 

*वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर 28 अप्रैल को आ रहे हैं। पीएम बरेका में नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे इस दौरान काशीवासियों को 6200 करोड़ की 160 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस योजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण सिग्नेचर ब्रिज परियोजना के साथ-साथ स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल है। इसको लेकर प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा हुआ है। पीएम वाराणसी में अभेद सुरक्षा घेरे में रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर एसपीजी, के साथ ही एटीएस कमांडो और महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी वही छतों पर जवान तैनात रहेंगे कार्यक्रम स्थल एंटी ड्रोन एरिया रहेगा। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा जनसभा स्थल पर 50 से अधिक मीटर डिटेक्टर लगाए जाएंगे। जिनके जरिए हर व्यक्ति की सघन जांच की जाएगी। पूरे कार्यक्रम क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी रखी जाएगी*।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x