Follow us on

कार्यक्रम से सम्बन्धित बसों के अतिरिक्त, रोडवेज / सवारी। टूरिस्ट बसों हेतु संचालन / डायवर्जन प्लान दिनांक 28.04.2026 समय 12.00 बजे से 23.00 बजे तक

Share this post:

*राहुल मोदनवाल की रिपोर्ट                  वाराणसी“सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा”दिनांक 28/29.04.2026 को मा0 प्रधानमंत्री महोदय, भारत सरकार एवं अन्य वीआईपीगण के आगमन, भ्रमण एवं प्रस्थान के अवसर पर सुगम यातायात व्यवस्था तथा आम जनमानस की सुविधा के दृष्टिगत यातायात रोक एवं डायवर्जन लागू किए जाने हेतु निम्न एडवाइजरी जारी की जाती है-दिनांक 28.04.2026 हेतु A- कार्यक्रम से सम्बन्धित बसों के अतिरिक्त, रोडवेज / सवारी। टूरिस्ट बसों हेतु संचालन / डायवर्जन प्लान दिनांक 28.04.2026 समय 12.00 बजे से 23.00 बजे त

 

1. जनपद प्रयागराज, सोनभद्र एवं मीरजापुर की तरफ से आने वाली समस्त बसें मोहनसराय अण्डरपास होते हुए मुड़ैला तिराहा तक आने दिया जायेगा, इन्हे मुवैला तिराहा से वापस कर दिया जायेगा।

2. जनपद जौनपुर की तरफ से आने वाली समस्त बसों का संचालन हरहुआ रिंग रोड अण्डरपास चौराहा तक होगा, काशी कृषक इंटर कॉलेज में पार्क किया जाएगा। समस्त रोडवेज व प्राइवेट बसों को ओवरब्रिज के ऊपर नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे हरहुआ रिंग रोड चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

3. जनपद गाजीपुर, आजमगढ़ की तरफ से आने वाली समस्त बसों का संचालन आजमगढ़ रिंग रोड अण्डरपास चौराहा तक

होगा, इन्हे आजमगढ़ रिंग रोड अण्डरपास चौराहा से वापस कर दिया जायेगा।

4. अमरा अखरी अण्डरपास से कार्यक्रम में आने वाले बसों के अतिरिक्त समस्त रोडवेज व प्राइवेट बसों को भिखारीपुर की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे मोहनसराय। डाफी की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

5. चांदपुर चौराहा से कार्यक्रम में आने वाले बसों के अतिरिक्त समस्त रोडवेज व प्राइवेट बसों को लहरतारा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

B- अन्य चार पहिया / मालवाहक वाहनों हेत संचालन / डायवर्जन प्लान

1. बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहा से वीवीआईपी के आगमन से 02 घण्टें पूर्व भारी वाहनों को शहर की तरफ नही आने दिया जागेया, इन्हे थाना बड़ागाँव की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

2. भेलखा हनुमान मंदिर से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के समय समस्त वाहनों को गिलट बाजार की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे हरहुआ रिंग रोड चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

3. मुड़ैला तिराहा / चाँदपुर चौराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को मण्डुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

4. बऊलिया तिराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को लहरतारा चौराहा की तरफ

नही जाने दिया जायेगा, इन्हे मोहनसराय की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

5. लहरतारा चौराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को मण्डुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे चाँदपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

6. महमूरगंज ओवरब्रिज प्रारम्भ स्थल, महमूरगंज की तरफ से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को मण्डुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन्हे रथयात्रा चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

7. महमूरगंज पुलिस चौकी तिराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को ककरमत्ता की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे आकाशवाणी तिराहा / सनबीम स्कूल, लहरतारा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

8. भिखारीपुर तिराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को बीएलडब्लू की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे अमरा अखरी / सुन्दरपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

9. नरिया तिराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को भिखारीपुर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे चितईपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

10. चितईपुर चौराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को भिखारीपुर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे नरिया तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

11. सेन्ट्रल जेल तिराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को फुलवरिया ओवरब्रिज। जेपी मेहता तिराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे शिवपुर चूँगी तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

12. भोजूबीर से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन सर्किट हाउस की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन्हे अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

13. काली माता मंदिर चौराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को पुलिस लाइन चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे पाण्डेयपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

C- आवश्यकतानुसार बीएलडब्लू के अन्दर महत्वपूर्ण डायवर्जन

1. वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय सिनेमा हाल तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को वीवीआईपी रूट पर नहीं जाने दिया जायेगा।

2. वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय सेन्ट्रल मार्केट तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को वीवीआईपी रूट /BLW मेन गेट तथा BLW गेस्ट हाउस रोड पर नहीं जाने दिया जायेगा।

3. वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय अधिकारी महो० तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को गेस्ट हाउस की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को सूर्य सरोवर तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।

4. वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय D-05 रेलव क्रासिंग (बन्द) चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को कुन्दन तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को एफसीआई गेट/ नाथूपुर गेट की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।

5. वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय D-05 रेलव क्रासिंग चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सिनेमा हॉल तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को एफसीआई गेट/ D-05 रेलव क्रासिंग (बन्द) की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।

6. वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय सूर्य सरोवर तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को अधिकारी महो० तिराहा व सेन्ट्रल मार्केट तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को पुलिस चौकी की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।

7. वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय चेतना दिव्यांग विद्यालय तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को इण्टर कॉलेज चौराहा व कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को गोमती मार्केट की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।

8. वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय इण्टर कॉलेज चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

9. वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय गोमती मार्केट से किसी भी प्रकार के वाहन को कार्यक्रम स्थल की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को कन्दवा गेट व नाथपुर क्रासिंग की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।

10. वी०वी०आई०पी० के आगमन / प्रस्थान के समय आवास संख्या 756 के पास चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को इण्टर कॉलेज चौराहा व कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

ट्रैफिक कंट्रोल रूम +917839856994

ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर +917317202020

अपर पुलिस उपायुक्त यातायत

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x