कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
कानपुर में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सुनसान इलाके में हुई, जहां हमलावरों ने युवक को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान कर ली गई है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
Post Views: 17