अमलेश पटेल की रिपोर्ट वाराणसीबनारस रेल इंजन कारखाना में आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को अतिरिक्त उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (रेलवे) श्री प्रवीर पाण्डेय ने दौरा कर बरेका की लोको निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी उत्कृष्टता एवं गुणवत्ता मानकों का गहन निरीक्षण किया।
सर्वप्रथम महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के साथ उनकी एक सूक्ष्म बैठक हुई जिसमें लोको निर्माण से संबंधित विभिन्न तथ्यों पर चर्चा हुई।
बैठक के उपरांत अतिरिक्त उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक श्री प्रवीर पाण्डेय कार्यशाला पहुंचे जहां उन्होंने लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, ट्रक मशीन शॉप एवं लोको टेस्ट शॉप का विस्तृत अवलोकन किया। तत्पश्चात् उन्होंने अमृत भारत लोको एवं डब्ल्यूएपी-7 लोको के कैब का निरीक्षण भी किया।
कार्यशाला भ्रमण के दौरान मुख्य विद्युत इंजीनियर-निरीक्षण श्री भारद्वाज चौधरी एवं उप मुख्य विद्युत इंजीनियर-लोको श्री सुदीप रावत ने अतिरिक्त उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक श्री प्रवीर पाण्डेय को बरेका की लोको निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी नवाचार एवं गुणवत्ता मानकों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।
अतिरिक्त उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, श्री प्रवीर पाण्डेय के बरेका दौरा का मुख्य उद्देश्य ऑडिट कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बरेका निर्मित इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन करना था।
इस अवसर पर प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा, रेलवे, कोलकाता श्री पुष्कर कुमार, उप निदेशक, लेखा परीक्षा, बरेका श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।