वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी –जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर दुर्गा सिंह की पुलिस टीम द्वारा नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले अभियुक्त अमन कुरेशी पुत्र मेहताब आलम निवासी नबाबगंज थाना भेलूपुर वाराणसी को रविवार को भेलूपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर दुर्गा सिंह द्वारा बताया गया कि आवेदक द्वारा खुद की नाबालिक किशोरी के साथ अभियुक्त अमन कुरेशी द्वारा छेड़खानी करने, पीछा करने के सम्बन्ध में तहरीर दिया गया था तहरीर को दर्ज करते हुए भेलूपुर पुलिस ने अभियुक्त अमन कुरेशी पुत्र मेहताब आलम को भेलूपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 75(2),78 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर दुर्गा सिंह, उ0नि0 मनोज कुमार चौहान चौकी प्रभारी खोजवां, उ0नि0 आलोक कुमार,का0 अनुराग यादव आदि शामिल रहे।