Follow us on

काशी विद्यापीठ : ललित कला विभाग में कला प्रदर्शनी का शुभारंभ, प्रदर्शनी में ‘अनकहे ख्वाब’ पुस्तक विमोचित

Share this post:

पूजा भारद्वाज की रिपोर्ट 

वाराणसी। ललित कला विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के आज़ाद आर्ट गैलरी में सोमवार को कला प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। साथ ही कलाकार मोनिका गेरा की पुस्तक ‘अनकहे ख्वाब’ का विमोचन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रो. मंजुला चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष, ललित कला विभाग, काशी विद्यापीठ ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन कला और साहित्य के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जो समाज में संवेदनशीलता और सृजनशीलता को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, भारत कला भवन, बीएचयू के पूर्व निदेशक प्रो. अजय कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों, कलाकारों एवं साहित्य प्रेमियों ने प्रदर्शनी में कलाकृतियों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में भावनात्मक एवं संवेदनशील विषयों को रेखांकित करती चित्रकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इस अवसर पर मनीष खत्री, अनिल शर्मा, मानती शर्मा, रूबीर शरण, मनोज कर, मार्जित भास्कर, राजेंद्र कपूर, सचिन बत्रा, पुनीता मेहरोत्रा, संजना तिवारी, प्रतिमा सिंह आदि उपस्थित रहे।

संचालन अंकिता खत्री नादान ने किया। बता दें कि यह प्रदर्शनी 27 से 29 अप्रैल तक प्रतिदिन पूरी 11 बजे से सायं 06 बजे तक आम दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 प्रधानमंत्री, भारत सरकार के आगमन/भ्रमण व अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई, बाद ब्रीफिंग हुआ ग्रैंड रिहर्सल

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x