Follow us on

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 प्रधानमंत्री, भारत सरकार के आगमन/भ्रमण व अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई, बाद ब्रीफिंग हुआ ग्रैंड रिहर्सल

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                        वाराणसी– पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 प्रधानमंत्री, भारत सरकार के आगमन/भ्रमण व अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई, बाद ब्रीफिंग हुआ ग्रैंड रिहर्सल 

 “वीवीआईपी के सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्ण सतर्कता एवं शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए । सभी अधिकारी/कर्मचारीगण ड्यूटी के दौरान अपने ड्यूटी कार्ड एवं आई-कार्ड अनिवार्य रूप से धारण करें” – पुलिस आयुक्त ।

 पुलिस आयुक्त महोदय ने प्रधानमंत्री आगमन कार्यक्रम के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं प्रोटोकॉल अनुपालन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्धारित रूट डायवर्जन प्लान प्रभावी रहेगा। आमजन की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों पर यातायात संचालित किया जाएगा।

 आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य राहत वाहनों को निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिस्थिति में इन वाहनों को रोका न जाए, ताकि त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके।

 वीवीआईपी कार्यक्रम में सम्मिलित अतिथियों हेतु अस्थायी पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। किसी भी दशा में वीवीआईपी मार्ग पर वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी।

 वीवीआईपी अवस्थान, कार्यक्रम स्थल एवं मार्ग को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। ड्रोन सहित किसी भी उड़ने वाली वस्तु का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 कार्यक्रम स्थल एवं मार्ग पर भीड़ नियंत्रण हेतु अधिकारी अपने साथ लाउड हेलर एवं पीए सिस्टम रखें, जिससे आवश्यक सूचनाएं प्रभावी ढंग से प्रसारित की जा सकें।

 कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश केवल प्रॉपर चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के बाद दिया जाएगा। वीवीआईपी मार्ग पर भी सुरक्षा दृष्टि से सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान संचालित रहेगा।

 कार्यक्रम स्थल के आसपास क्षेत्रों एवं वीवीआईपी मार्ग पर रूफ टॉप ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों द्वारा सतत निगरानी की जाएगी।

 अधिकारी एवं कर्मचारी अपने साथ पर्याप्त संख्या में रस्से रखें तथा कार्यक्रम स्थल व मार्ग पर भीड़ नियंत्रण एवं बैरिकेडिंग व्यवस्था हेतु उनका प्रभावी उपयोग करें।

 सभी पुलिस कर्मी अच्छे टर्न-आउट में निर्धारित समय से ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित रहें, साथी कर्मियों की पहचान सुनिश्चित करें तथा ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।

 प्रभारी राजपत्रित अधिकारी ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों को विस्तृत ब्रीफिंग दें, ताकि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी दक्षता एवं सक्षमता से कर सके।

 आमजनमानस के साथ विनम्र, शालीन एवं संयमित व्यवहार रखें। महिलाओं की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग केवल महिला पुलिस कर्मियों द्वारा ही सुनिश्चित की जाएगी।

 ब्रीफिंग उपरांत आयोजित ग्रैंड रिहर्सल में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट्स पर पहुंचे तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभ्यास कर दायित्वों की जानकारी प्राप्त की।

 रिहर्सल के उपरांत पुलिस आयुक्त महोदय ने कैम्प कार्यालय पर पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के संग डी-ब्रीफिंग कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। दिनांक 27-04-2026 को मा0 प्रधानमंत्री, भारत सरकार के आगमन, भ्रमण एवं अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल पर ही पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई तथा तत्पश्चात ग्रैंड रिहर्सल हुआ। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय ने निर्देशित किया कि वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्ण सतर्कता एवं शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी कार्ड एवं आई-कार्ड अनिवार्य रूप से धारण करें। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन, प्रोटोकॉल अनुपालन, रूट डायवर्जन, अस्थायी पार्किंग, नो फ्लाई जोन, सघन चेकिंग-फ्रिस्किंग, रूफ टॉप ड्यूटी, सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी, लाउड हेलर व पीए सिस्टम के उपयोग तथा रस्सों द्वारा बैरिकेडिंग एवं भीड़ नियंत्रण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी पुलिस कर्मियों को अच्छे टर्न-आउट में समय से ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित रहने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा साथी कर्मियों की पहचान सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रभारी अधिकारियों को अधीनस्थों की विस्तृत ब्रीफिंग के निर्देश दिए गए। आमजन के साथ विनम्र व्यवहार एवं महिलाओं की चेकिंग महिला पुलिस कर्मियों द्वारा कराने पर विशेष बल दिया गया।रिहर्सल के उपरांत पुलिस आयुक्त महोदय ने कैम्प कार्यालय पर पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के साथ डी-ब्रीफिंग कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक श्री तरुण गाबा, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय श्री शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध श्री आलोक प्रियदर्शी सहित कमिश्नरेट वाराणसी, वाह्य जनपदों, पीएसी व अर्धसैनिक बलों से आये हुए समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x