सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। यह बहुत ही सकारात्मक और आवश्यक कदम है।राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) विभाग द्वारा चिन्हित स्थानों पर साइन बोर्ड (Sign Boards) लगाने की कार्यवाही शुरू करना सड़क सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल है। इस पहल के संभावित लाभ मिलता है। सड़क सुरक्षा में वृद्धि मोड़, ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) और संकरी पुलिया के पास बोर्ड लगने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी। बताया जाता है। कि यातायात में सुगमता एवं चालकों को पहले से ही गंतव्य, दूरी और दिशा का पता चल जाए। इसी को लेकर जमानियां तहसील एन एच 24 सड़क पटरी पर दूरी नापकर शाइन बोर्ड लगाने के लिए कर्मी कार्य में जुट रहे। बता दें कि एन एच विभाग के द्वारा शाइन बोर्ड लगाए जाना गति सीमा (Speed Limit) और खतरनाक स्थानों के बारे में चेतावनी से चालक सतर्क रहेंगे। आमतौर पर ऐसी कार्यवाही में साईनेज (Signage) के माध्यम से निम्नलिखित जानकारियां दी जाती हैं। चेतावनी संकेत जैसे तीखा मोड़, स्कूल, या पैदल यात्री पार पथ।आदेशात्मक संकेत जैसे गति सीमा, हॉर्न न बजाएं, या रुकें। सूचनात्मक संकेत जैसे निकटतम नगर, तहसील, अस्पताल, या पेट्रोल पंप की दूरी। यह कार्रवाई NH विभाग के नियमों के अनुसार सड़क सुरक्षा दिशानिर्देशों के तहत की जा रही है। इससे चालकों को हाईवे पर सफर करने में आसानी होगी। सड़क सुरक्षा समिति के सुझावों का इस्तेमाल कर दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों की संख्या खत्म करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही सड़क स्वामित्व वाली एजेंसियों के साथ मिलकर ब्लैक स्पॉट सुधार को प्राथमिकता देने की दिशा में उपायों पर काम किया जा रहा है। चिह्नित किए गए स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने के साथ- साथ सड़कों के अंधे मोड़ सही किए जाएंगे। इसका उद्देश्य सड़क हादसों को शून्य करना है। दरअसल, जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटना को देखते हुए। एन एच विभाग द्वारा जहां-जहां दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उस स्थानों को चिह्नांकन कराने के बाद शाइन बोर्ड लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। एनएच विभाग के द्वारा ताड़ीघाट से लेकर जमानियां दिलदारनगर पांडेय मोड़, नगर पालिका परिषद मोड़, तहसील मुख्यालय बाउंड्री सहित बडेसर बड़ी नहर
आदि मार्ग जगहों पर साइन बोर्ड आदि व्यवस्था करने की दिशा में पहल तेज किया है।