Follow us on

एपेक्स हॉस्पिटल की निदेशिका डॉ. अंकिता पटेल को प्रधानमंत्री का आशीर्वाद

Share this post:

राजेश दुबे की रिपोर्ट

वाराणसी में आयोजित महिला सशक्तिकरण को समर्पित ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम के दौरान एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वाराणसी की निदेशिका एवं प्रख्यात कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता पटेल की माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर डॉ. अंकिता पटेल ने कैंसर मुक्त भारत के निर्माण में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एपेक्स हॉस्पिटल द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्ता पूर्ण नवीनतम विश्वस्तरीय सुपर स्पेशिएल्टी चिकित्सीय सेवाओं की जानकारी दी। माननीय प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उत्तरप्रदेश में सर्वाधिक मरीजों के उपचार, सर्जरी एवं रिहैबिलिटेशन सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए अस्पताल की सराहना की।

उन्होंने विशेष रूप से प्रतिदिन औसतन 200 मरीजों को रेडिएशन थेरेपी प्रदान करने जैसी उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम को साधुवाद दिया।

डॉ. अंकिता पटेल ने इस सम्मान और प्रोत्साहन के लिए माननीय प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जनसेवा और उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x