वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी –विकास भवन वाराणसी के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता में फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ- 2025 एवं रवि 2025-26 सीजन का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित आधारित बीमा योजना में प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त हुए फसलों के किसानों को मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से क्षतिपूर्ति का डेमो चेक सोमवार को वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या द्वारा गंगा प्रसाद सिंह, देवव्रत सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह, बाबा एवं विवेक कुमार सिंह आदि किसानों को डेमो चेक के माध्यम से क्रमशः1,60,726 रुपये,1,49,156 रूपये,1,42,069 रुपये,87,899 रुपये एवं 70,806 रुपये वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या द्वारा जनपद के सभी किसान भाइयों से अपील किया गया कि इस खरीफ सीजन में प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए किसान भाई अपनी फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा करायें। साथ ही वर्तमान समय में कृषि विभाग के द्वारा धान, उर्द,मूंग, अरहर, तिल,ढैंचा का वितरण राजकीय बीज गोदाम से अनुदानित दर पर प्राप्त करते हुए अपनी फसल का उत्पादन बढ़ायें जिससे कि अच्छा उत्पादन प्राप्त कर आय में वृद्धि कर सकें।इस कार्यक्रम का संचालन उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह एवं समस्त विकास खण्डों के सहायक विकास अधिकारी कृषि एवं जिला समन्वयक एसबीआई इंश्योरेंस फसल बीमा के जिला प्रबंधक सुशील तिवारी के साथ-साथ सैकड़ों किसान भाई उपस्थित रहे। जनपद में खरीफ- 2025 में बीमित 14448 किसानों में से 4467 किसानों को क्षतिपूर्ति के रूप में 4.67/ करोड रुपए की क्षतिपूर्ति वितरित की गयी।