वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी — जिला राजकीय पुस्तकालय वाराणसी में सोमवार को वरिष्ठ साहित्यकार एवं समालोचक डॉ. राम सुधार सिंह का जन्मदिन पू्र्व न्यायाधीश एवं प्रख्यात साहित्यकार डा.चन्द्रभाल सुकुमार की अध्यक्षता में बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर काशी के कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों कवियों एवं स्थानीय पत्रकारों के साथ-साथ पुस्तकालय में पढ़ने वाले बच्चों की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में डा. राम सुधार सिंह के साहित्यिक योगदान उनकी समालोचनात्मक दृष्टि तथा हिंदी साहित्य में उनके विशिष्ट स्थान पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने उनके दीर्घायु एवं सतत साहित्य सृजन की कामना की।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डा.चन्द्रभाल सुकुमार ने कहा कि डा. राम सुधार सिंह का साहित्यिक अवदान नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुसतकालयाध्यक्ष कंचन सिंह परिहार, संतोष कुमार प्रीत, आनंद कृष्ण मासूम, रामजतन पाल सज्जन, अरविंद कुमार मिश्रा, बुद्धदेव तिवारी, विनोद कुमार वर्मा, मनीष मिश्रा सहित पुस्तकालय के बच्चे एवं स्टाफ के साथ-साथ अनेक गणमान्य साहित्यकार भी उपस्थित रहे।