Follow us on

गोंड बिरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस बड़ी धुम-धाम से (462) वां मनाया गया

Share this post:

महेंद्र प्रताप गोडसे की रिपोर्ट

 वाराणसी के सिगरा थाना अंतर्गत लल्लापुरा गोंड धर्मशाला अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ ने गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस समारोह के कार्यक्रम के प्रारंभ में गोंड समाज के भूमक ने आदिवासियों के इष्टदेव बड़ादेव का गोगो पूजन आदिवासी रीति और परम्परा से किया तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवबोध राम जी पुर्व एमएलसी ने वीरांगना महारानी दुर्गावती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दिया इसके बाद आदिवासी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज गोंड ने माल्यार्पण अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गोंड आदिवासियों को संबोधित करते हुवे शिवबोध रामजी ने कहा कि इतिहास कारो ने महरानी दुर्गावती के बलिदान को सही ढंग से जन मानस के सामने प्रस्तुत न करके गोंड समाज के साथ बेइमानी किया है महारानी का बलिदान राष्ट्र प्रेम, और अपने राज्य के जनता व अपने समाज की रक्षा और नारी अस्तित्व के लिए था कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार गोंड ने अपने समाज को वीरांगना महारानी दुर्गावती जी के बलिदान के संदेश को स्वीकार कराते हुए समाज को संगठित कर अपने संवैधानिक अधिकारो के लिए लड़ना होगा व अपने समाज को शिक्षित एवं संगठित होना होगा यही वीरांगना के बलिदान का सच्ची श्रद्धांजलि होगा कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सुर्य कुमार गोंड एडवोकेट, अमरनाथ गोंड, कमलेश गोंड, गोपाल गोंड, अशोक गोंड भुमक, संतोष गोंड,सुनिल गोंड,कुलदीप गोंड, संध्या गोंड, मीलन गोंड, विशाल गोंड, मुकेश गोंड, रीना गोंड, माया गोंड, केशव प्रसाद गोंड, अवधेश गोंड, कवीता कश्यप, अशोक गोंड, मोहन गोंड, कृपाशंकर गोंड, जय प्रकाश गोंड, विजय गोंड. महेंद्र प्रताप गोडसे डीडी सिंह गोंड. अनिल उर्फ पप्पू गोंड आदि  लोगो ने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम की अध्यक्षता वीणा गोंड अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ संचालन, जिलाध्यक्ष मनोज गोंड ने किया

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x