एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने सिंधौरा थाने में सुनीं जन-समस्याएं, मौके पर ही किया निस्तारण

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट 

वाराणसी। कमिश्नरेट गोमती जोन अंतर्गत सिंधोरा थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस (जनसुनवाई ) पर गोमती जोन के एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना।एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने एक-एक कर जनता की शिकायतों का अवलोकन किया और पुलिस व राजस्व से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्होंने कई प्रार्थना पत्रों का तत्काल निस्तारण कर पीड़ित पक्ष को राहत पहुंचाई।

एडीसीपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं के समाधान में शिथिलता न बरती जाए। विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े प्रकरणों में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x