Follow us on

ग्राम न्यायालय के आसपास पालिका द्वारा साफ सफाई के बाद सुंदरीकरण का कार्य कराया गया

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

जमानियां। नगर पालिका परिषद के द्वारा तहसील मुख्यालय परिसर स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने ग्राम न्यायालय के बगल के आसपास साफ-सफाई और सुंदरीकरण का कार्य पालिका अध्यक्ष के द्वारा कराना प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इसमें आमतौर साफ-सफाई न्यायालय भवन के आसपास वृक्षारोपण, पार्कों का रख-रखाव के साथ छोटे बगीचों का निर्माण कराया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि ग्राम न्यायालय के आसपास साफ सफाई पर विशेष कार्य कराते हुए। रखरखाव के साथ मरम्मत सफाई और रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था करना सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ ही कूड़ा कचरे का उठाना और समय समय पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव के लिए पालिका द्वारा कार्यवाही की जा रही है। ताकि गंदगी व बीमारी न फैले। उन्होंने बताया कि विशेष स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: इन कार्यों को स्वच्छ सर्वेक्षण के दिशानिर्देशों के अनुसार तेज किया जा रहा है, जिसमें जन-भागीदारी और कचरा प्रबंधन मुख्य है। नगर पालिका परिषद की ओर से ऐसी गतिविधियों को दूर कराने के लिए सराहनीय कार्य की जा रही है। ग्राम न्यायालय के आसपास साफ सफाई के लिए सुंदरीकरण कार्य की देखरेख में सफाई योजनाएं संचालित की जाती हैं। न्यायालय के आसपास को स्वच्छ रखने से वहां आने वाले लोगों (अधिवक्ताओं, वादकारियों) को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका परिषद के कार्य को लोगों द्वारा खूब सराहा गया। यह स्वच्छ भारत मिशन) के लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करता है। उक्त मौके पर ठेकेदार ऋषिकांत राय आदि सहित लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x