Follow us on

वरुणा जोन की ‘लेडी सिंघम’: IPS मानसी दहिया के खौफ से अपराधियों में हड़कंप, जनता में बढ़ी लोकप्रियता*

Share this post:

कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट 

*वाराणसी* वरुणा जोन चोलापुर थाना क्षेत्र में इन दिनों प्रशिक्षु आईपीएस मानसी दहिया की कार्यशैली चर्चा का विषय बनी हुई है। अपनी तेज-तर्रार छवि और ‘लेडी सिंघम’ के रूप में पहचान बना रहीं मानसी दहिया ने अपराधियों पर नकेल कसने के साथ-साथ जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित किया है।

शांत चित्त स्वभाव से फरियादियों की समस्याओं को सुनना और उन पर तत्काल एक्शन लेना उनकी प्राथमिकता है। चोलापुर की जनता उनके त्वरित न्याय और संवेदनशीलता की कायल हो चुकी है। इतना ही नहीं, अनुशासन को लेकर उनका रुख इतना सख्त है कि उनके कार्यकाल में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी उच्च अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है।

क्षेत्र में अपराध कम करने और कानून का राज स्थापित करने के उनके कड़े तेवरों ने अपराधियों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मानसी दहिया का बढ़ता प्रभाव चोलापुर में सुरक्षा और विश्वास का नया प्रतीक बन गया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x