वरुन कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवा रोड चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 100 मीटर दूर बीहड़ा गांव की ओर नहर किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच में जुट गई।
पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों तथा फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव मिलने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।