Follow us on

वाराणसी में दबंगों का तांडव! घर में घुसकर दंपति पर जानलेवा हमला, महिला से अभद्रता का आरोप

Share this post:

आदर्श श्रीवास्तव की रिपोर्ट

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र से दबंगई, मारपीट और जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामूली कहासुनी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि घर में घुसकर हमला भी कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है

पीड़ित मनोज सिंह के अनुसार, 10 मई 2026 की सुबह करीब 9 बजे पड़ोसी जितेंद्र चौरसिया, आकाश चौरसिया और सुरेंद्र चौरसिया अचानक उनके दरवाजे पर पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि देखते ही देखते तीनों ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सुरेंद्र चौरसिया ने मनोज सिंह के सिर पर गंभीर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचीं मनोज सिंह की पत्नी आरती सिंह को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा। पीड़िता का आरोप है कि उनके साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। घटना के बाद महिला काफी सहमी हुई हैं। परिवार का कहना है कि आरोपियों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है, जिससे वे भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

पीड़ित परिवार ने आदमपुर थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी विवाद की स्थिति बन चुकी है और समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x