Follow us on

पुलिस आयुक्त व डीएम ने स्वर्ण व्यवसायियों संग कैम्प कार्यालय पर किया गोष्ठी 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

वाराणसी — पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी एवं जनपद के ज्वेलरी संस्थानों के स्वामियों के साथ शनिवार को कैम्प कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित किया गया जिसमें व्यापारियों की व्यापार से जुड़ी अफवाहों, उनकी समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था, साइबर अपराधों से बचाव, जीएसटी संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किया गया। इस मौके पर पुलिस आयुक्त द्वारा स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी एवं व्यापारियों से उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त किया गया। प्राप्त समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपनी शिकायत अथवा समस्या दूरभाष के माध्यम से अथवा प्रतिदिन 10:00 बजे से अपरान्ह 2:00 बजे तक पुलिस कार्यालय में उपस्थित होकर सीधे अवगत करा सकते हैं। पुलिस कर्मियों को व्यापारियों के प्रति सौम्य एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक प्रताड़ना से बचने हेतु निर्देशित किया गया। सभी ज्वेलरी संस्थानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने हेतु सुझाव दिया गया। बहुमूल्य आभूषणों एवं नगदी की सुरक्षा हेतु डिजिटल लॉकर सहित अन्य आधुनिक सुरक्षा उपकरणों एवं तकनीकी साधनों का उपयोग करने की सलाह दी गई। उन्होंने निजी सुरक्षा गार्ड्स एवं कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराये जाने हेतु भी निर्देश दिए गए। सत्यापन एवं अन्य नागरिक सेवाओं हेतु (UPCOP App अथवा https://uppolice,gov.in के Janhit Sevayen/citizenServices ) पोर्टल का उपयोग करने की जानकारी दी गयी। पुलिस आयुक्त ने साइबर अपराधों की प्रमुख कारण, लालच, डर एवं असावधानी को बताते हुए सभी व्यापारियों को सतर्क एवं जागरूक रहने की सलाह दी। ऑनलाइन लेनदेन, फर्जी कॉल लिंक एवं डिजिटल भुगतान से संबंधित धोखाधड़ी से बचने हेतु आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी गई। साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी पुलिस थाना, साइबर सेल से संपर्क करने हेतु सलाह दिया गया। इस गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) शिवहरि मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त वरूणापार लिपि नागयाच, अपर आयुक्त राज्य जीएसटी दिप्ती कटियार सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी, स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी एवं ज्वेलरी संस्थानों के स्वामी उपस्थित रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x