Follow us on

श्री हरिहरा महादेव फाउंडेशन ने अंध विद्यालय में कराया भंडारा, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों का किया सम्मान

Share this post:

 सुकन्या सिंह की रिपोर्ट वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित अंध विद्यालय में श्री हरिहरा महादेव फाउंडेशन की ओर से सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेंगलुरु (कर्नाटक) से आए नारायण मूर्ति ने बताया कि यह आयोजन कृष्णा प्रसाद जी के सहयोग से संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम के तहत लगभग 250 ब्राह्मणों को भोजन कराया गया तथा अंध विद्यालय में अध्ययनरत दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को भोजन कराने के साथ अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

नारायण मूर्ति ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति और हिंदू संस्कारों को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का प्रयास केवल ब्राह्मणों को भोजन कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को प्रसाद एवं भोजन ग्रहण कराकर सेवा का संदेश देना भी है।

काशी प्रवास के अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि काशी मोक्ष की नगरी है और यहां का आध्यात्मिक वातावरण हर व्यक्ति को मोह-माया से दूर होने का अनुभव कराता है। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर की भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि इसका स्वरूप अत्यंत दिव्य और अविश्वसनीय है, मानो स्वयं भगवान शिव यहां विराजमान हों।

नारायण मूर्ति ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की भी प्रशंसा की और उनके प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं। साथ ही बाबा विश्वनाथ से देश की समृद्धि, सनातन संस्कृति के उत्थान तथा जनकल्याण की प्रार्थना की।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों, मठों एवं आश्रमों के लिए रवाना हुए। एवं संतों, महंतों, पुजारियों और गुरुजनों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x