Follow us on

उदय प्रताप कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में पांच दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट              वाराणसी –उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा अप्लाइड साइकोलॉजी में पांच दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।इंटर्नशिप के दौरान प्रतिभागियों को कम्युनिकेशन स्किल, अटेंशन, सोशल स्किल, इमोशनल इंटेलिजेंस, बेसिक साइकोलॉजी,पेयर प्रेशर तथा काउंसलिंग स्किल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इंटर्नशिप कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समूह गतिविधियां, रोल प्ले, संवादात्मक सत्र तथा अन्य रोचक गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस इंटर्नशिप ने विद्यार्थियों की व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, संचार कौशल तथा व्यवहारिक समझ को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन के अवसर पर वर्षा, अंशिका, श्रुति, राहुल, स्मृति इत्यादि प्रतिभागियों ने अपना अनुभव साझा किया। पूरे इंटर्नशिप प्रोग्राम का संचालन प्रमुख रूप से प्रोफेसर डॉक्टर संजीव कुमार सिंह विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग, डा. अनुराग उपाध्याय, डा. मीनाक्षी सिंह एवं डा. मृदु लता सिंह द्वारा किया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों, मठों एवं आश्रमों के लिए रवाना हुए। एवं संतों, महंतों, पुजारियों और गुरुजनों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x