Follow us on

जनपद में उर्बरकों की पर्याप्त उपलब्धता है-संगम सिंह 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट              वाराणसी –– जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता तथा निर्धारित दर में कृषकों को समय से उपलब्ध कराए जाने हेतु प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र कुमार द्वारा सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उर्वरक वितरण की समीक्षा किया गया। प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र कुमार द्वारा जनपद के सभी समितियों तथा निजी विक्रेताओं के द्वारा समय से अपने प्रतिष्ठान खोले जायेंतथा किसानों को उनकी मांग और जोत बही के आधार पर निर्धारित दर पर उर्वरक पीओएस मशीन के जरिए उपलब्ध कराया जाए। किसी भी किसान को उर्वरक प्राप्त होने में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उक्त क्रम में जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने जनपद के सभी किसानों को अवगत कराया है कि धान की रोपाई का उपयुक्त समय चल रहा है, जिनकी नर्सरी तैयार हो गई है।यथा शीघ्र खेत की तैयारी करते हुए रोपाई करें। विलम्ब करने पर उत्पादन में गिरावट आती है। उन्होंने यह भी बताया कि इफको कंपनी की एक रैक डीएपी की आज जनपद में लग रही है। जिससे जनपद को 986 मैट्रिक टन डीएपी प्राप्त हुआ है। जिसकी आपूर्ति जनपद के विभिन्न समितियों पर कराया जा रहा है। इसी के साथ-साथ हिंदुस्तान उर्वरक लिमिटेड कंपनी की यूरिया की रैक लग रही है। जिससे जनपद को 779 मैट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ है। जिसकी आपूर्ति समितियों एवं निजी उर्वरक बिक्रेताओं के यहां कराया जा रहा है। आज की तिथि में जनपद में 15496 मैट्रिक टन यूरिया, 5321 मैट्रिक टन डीएपी, 7533 मैट्रिक टन एनपीके व 1398 मैट्रिक टन पोटाश उपलब्ध है। जो जुलाई माह तक के फेजिंग लक्ष्य के सापेक्ष 235 प्रतिशत यूरिया, 189 प्रतिशत डीएपी, 544 प्रतिशत एनपीके, व 267 प्रतिशत पोटाश उपलब्ध है। जनपद के किसी भी क्षेत्र में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। सभी साधन सहकारी समितियां एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के बिक्री केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। कृषकों को उनकी जोत बही व मांग के अनुसार पीओएस मशीन से निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। किसी भी किसान भाई को उर्वरक प्राप्त करने में यदि कोई कठिनाई हो रही हो तो जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रू.मोबाइल नं. 7007259543 और 7007900847 पर सूचित करें। उनकी समस्या का निस्तारण करते हुए नियमानुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। इसी के साथ जनपद के समस्त सहकारिता एवं निजी उर्वरक बिक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि समय से अपने प्रतिष्ठान को खोलें और किसानों को उनकी मांग व जोत बही के आधार पर निर्धारित स्तर पर पीओएस मशीन से उर्वरक उपलब्ध करायें।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों, मठों एवं आश्रमों के लिए रवाना हुए। एवं संतों, महंतों, पुजारियों और गुरुजनों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x